Top
Begin typing your search above and press return to search.

पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार को दिन निकलते ही सनसनीखेज वारदात हुई

पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
X

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार को दिन निकलते ही सनसनीखेज वारदात हुई। अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर चाकू से खुद की गर्दन काट ली। गंभीर घायल युवक को मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया है। उसने पहले तो महिला के प्रेमी पर हत्या का इल्जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस छानबीन में वह खुद घिर गया और अपराध कुबूल कर लिया।

लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के न्यू शानदार कॉलोनी में 40 वर्षीय अकरम परिवार सहित रहता है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार सुबह सात बजे उसके पुत्र अमन, आलम, अजहर और पुत्री अलीना घर के बाहर बैठकर रो रहे थे। सामने रहने वाले हारून ने बच्चों से पूछा तो वे उसे अंदर ले गए। अंदर का सीन देखकर हारून दंग रह गया। अकरम बैड पर तड़प रहा था, जबकि पत्नी तबस्सुम (35 वर्ष) की लाश चारपाई पर पड़ी थी। पड़ोसी हारून ने तुरंत तबस्सुम के ससुर प्रॉपर्टी डीलर हबीब को फोन करके बुलाया। हबीब ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। घायल अकरम को मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, तबस्सुम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। जबकि उसके पति अकरम की गर्दन पर चाकुओं के निशान थे।

प्रारंभिक पूछताछ में अकरम ने पड़ोसी इमरान पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इमरान को हिरासत में ले लिया। पता चला कि इमरान के तबस्सुम से अवैध संबंध थे। इसके बाद पुलिस ने मृतका के चारों बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की। 12 वर्षीय बेटे अमन ने पुलिस को सच्चाई बताई। अमन के मुताबिक, सुबह पापा ने मम्मी को डंडे से मारा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने अकरम से दोबारा पूछताछ की तो उसने सच्चाई कुबूल ली। अकरम ने बताया कि पत्नी के अवैध संबंधों से वह तंग आ चुका था। इसलिए हत्या को अंजाम दिया। इमरान को पत्नी की हत्या में फांसी दिलाना चाहता था, इसलिए उसको आरोपी बताकर पकड़वाया।


पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it