Top
Begin typing your search above and press return to search.

घरेलू झगड़े के दौरान पति की मौत, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

 उत्तर प्रदेश में एक शख्स की पत्नी के साथ हुई लड़ाई के दौरान अक्वेरियम पर गिरने के बाद कांच एक टुकड़ा शरीर में घुस जाने से मौत हो गई

घरेलू झगड़े के दौरान पति की मौत, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
X

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक शख्स की पत्नी के साथ हुई लड़ाई के दौरान अक्वेरियम पर गिरने के बाद कांच एक टुकड़ा शरीर में घुस जाने से मौत हो गई। इस मामले में 42 वर्षीय महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक 45 वर्षीय राघव प्रसाद, गुडंबा के सिकंदरपुर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। उनके मकान मालिक, अशोक कुमार रावत ने पुलिस को बताया कि प्रसाद ने रविवार रात पत्नी के साथ अनबन के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी।

हाथापाई के दौरान राघव अक्वेरियम पर गिर गए और कांच का एक टुकड़ा उनकी कमर में घुस गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

महिला के माता-पिता ने हालांकि दावा किया कि उसका पति किसी घरेलू मुद्दे पर बहस के दौरान उसकी पिटाई करने के दौरान अक्वेरियम पर गिर गया।

पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या नहीं, बल्कि गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it