Top
Begin typing your search above and press return to search.

यामी गौतम ने किस तरह की 'बाला' की तैयारी

अभिनेत्री यामी गौतम आगामी फिल्म 'बाला' में टिकटॉक स्टार की भूमिका निभाते नजर आएंगी।

यामी गौतम ने किस तरह की बाला की तैयारी
X

मुंबई । अभिनेत्री यामी गौतम आगामी फिल्म 'बाला' में टिकटॉक स्टार की भूमिका निभाते नजर आएंगी। ऐसे में उनका मानना है कि वीडियो शेयरिंग एप ने किरदार की तैयारी करने में उनकी काफी मदद की। किरदार की तैयारी करने के लिए यामी ने टिकटॉक पर अपना निजी अकाउंट बनाया था।

इस बारे में अभिनेत्री ने कहा, "मेरे लिए यह मायने रखता है कि लोग आएंगे फिल्म में मेरा अभिनय देखेंगे न कि मैं कैसी इंसान हूं वो ये देखने आएंगे। मैंने किरदार के हर हाव-भाव में ढलने के लिए अपनी जी जान लगा दी है, ताकि लोग मेरे किरदार के प्रति आर्कषक हों। मैं नजाकत से लेकर छोटे शहर के लोगों के व्यवहार की हर बारीकी पर पकड़ बनाना चाहती थी।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "टिकटॉक वीडियो को देख कर मुझे किरदार पर काम करने में बहुत मदद मिली।"

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'बाला' में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर भी है।

फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it