Begin typing your search above and press return to search.
लखनऊ में भारी बारिश से मकान ढहा, बच्ची की मौत
आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैसरबाग के गणेशगंज इलाके में एक जर्जर मकान गिर गया

नई दिल्ली। लगातार हो रही भारी बारिश ने देश में चारों तरफ तबाही मचाई है। आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैसरबाग के गणेशगंज इलाके में एक जर्जर मकान गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

मकान के मलबे में से मां और बच्ची को निकाला गया और बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि मां की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इमारत जर्जर हालत में थी और बीते कई दिनों से हो रही बारिश के चलते और कमजोर हो गई, इसी के चलते मकान का आगे का हिस्सा गिर गया।
Next Story


