Top
Begin typing your search above and press return to search.

घर में सजी चिता, मां बच्चों सहित 3 की मौत,पुलिस को हत्या का संदेह, ससुर हिरासत में

सतना । जिले के मैहर कस्बे में मंगलवार सुबह एक मां और उसके दो बच्चों की जली हुई लाश उनके घर से मिली हैं।

घर में सजी चिता, मां बच्चों सहित 3 की मौत,पुलिस को हत्या का संदेह, ससुर हिरासत में
X

सतना । जिले के मैहर कस्बे में मंगलवार सुबह एक मां और उसके दो बच्चों की जली हुई लाश उनके घर से मिली हैं। पुलिस को घर के अंदर बकायदा लकडिय़ों और कंडों की चिता बनी मिली। पुलिस ने इस मामले में हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए ससुर को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, यहां से करीब 5-6 किमी दूर स्थित पहाड़ी गांव में रहने वाले कमलेश गौतम की पत्नी विंदेश्वरी अपने दो मासूम बच्चे सृष्टि (8) और विवेक (10) के संग घर में चिता पर जलती मिली। मौके पर जब पुलिस पहुंची, तब तीनों की मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार महिला की शादी 12 साल पहले हुई थी। मृतका का पति कमलेश सुबह करीब 8.30 बजे अपने साले विक्की दुबे की पत्नी पूजा देवी को अपनी ससुराल छोडऩे पास के ही हर्रई गांव गया हुआ था, करीब 11.30 बजे जब आस पड़ौस के लोगों ने घर से धुंआ उठते देखा, तो वे आग बुझाने पहुंचे, घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोडक़र आग बुझाई गई, लेकिन तक तक मां और दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी लगते ही विंदेश्वरी का भाई बेहसच दुबे गांव पहुंचा, उसने आरोप लगाया कि, उसकी बहन को ससुराल वालों ने मारा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, इस मामले में ससुर राजेंद्र गौतम को संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 13 तारीख को विवेक का 10वां जन्मदिन मनाया गया था।
कमलेश की साली पूजा के अलावा और भी कई मेहमान घर आए थे, कमलेश का अपने दो भाइयों हरिशंकर और शिवशंकर से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, इसलिए इन दोनों के अलावा उसके मां-बाप राजेंद्र गौतम और रामअवतारी जन्मदिन पार्टी में नहीं आए थे, दो दिन पहले विंदेश्वरी का अपनी सास से पारिवारिक विवाद भी हुआ था, पुलिस का मानना है कि अगर महिला ने खुद चिता बनाई होती, तो जलने पर चीखने-चिल्लाने की आवाज जरूर होती। आशंका है, कि तीनों को मारने के बाद चिता पर बैठाया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it