Top
Begin typing your search above and press return to search.

होंडा ने दिल्ली में दिलायी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा की शपथ

दो पहिया बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटर साइकिल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड ने दिल्ली में 2200 से अधिक स्कूली छात्रों को सड़कों को सुरक्षित बनाने की शपथ दिलायी है।

होंडा ने दिल्ली में दिलायी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा की शपथ
X

नई दिल्ली । दो पहिया बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटर साइकिल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड ने दिल्ली में 2200 से अधिक स्कूली छात्रों को सड़कों को सुरक्षित बनाने की शपथ दिलायी है।

कंपनी ने गुरुवार को यहां बताया कि भारतीय सड़कों को दुर्घटना मुक्त बनाने के प्रयासों में योगदान देते हुए हाेंडा ने दिल्ली में अपने ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 2200 से अधिक स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुक किया गया। तीन दिनों तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत यातायात नियमों एवं सड़क अनुशासन के महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। इससे स्कूली छात्रों को कानूनों का पालन करने वाले नागरिकों के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

लगभग 10 महीने पहले इस सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर शुरूआत किए जाने के बाद होंडा 100 शहरों के 2.30 लाख से अधिक स्कूल एवं काॅलेज छात्रों को सड़क सुरक्षा पर शिक्षित करचुकी है। बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुक बनाने की होेंडा की प्रतिबद्धता के बारे में कंपनी के उपाध्यक्ष प्रभु नागराज ने कहा कि होेंडा की मुख्य प्राथमिकता सुरक्षा है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान बच्चों में बदलाव लाने और आने वाले कल को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it