Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
- 1503: इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
- 1526: पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुंचा।
- 1655: ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
- 1796: नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।
- 1857: अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत। मेरठ की तीनों रेजिमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा उठाकर दिल्ली कूच कर दिया।
- 1908: पहली बार मदर्स डे वेस्ट वर्जीनिया, अमेरिका के ग्राफ्टन शहर में मनाया गया।
- 1916: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
- 1929: भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं 'पद्म भूषण' से सम्मानित सुभाष कश्यप का जन्म।
- 1945: रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया।
- 1951: भारतीय थल सेना के 26वें थल सेनाध्यक्ष वी. के. सिंह का जन्म।
- 1959: सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची।
- 1967: मशहूर रॉक बैन्ड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होना पड़ा।
- 1972: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1993: संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनीं।
- 1994: रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने।
- 1995: दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत।
- 2000: भारत की जनसंख्या एक अरब के पार हुई।
- 2002: फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का निधन।
- 2011: उच्चतम न्यायालय ने ऑनर किलिंग की साजिश रचने वालों और हत्यारों के लिए मृत्युदंड की सिफारिश की।
- 2012: सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो बम धमाके में 55 लोगों की मौत।
- 2021: अनिल भल्ला कि निधन। वह भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्क्वाड्रन लीडर थे।
- 2022: प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का निधन।
Next Story


