Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1217 : फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1398 : मंगोल आक्रमणकारी तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
  • 1786 : लार्ड कॉर्नवालिस ने गवर्नर जनरल बना।
  • 1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।
  • 1897 : सारागढ़ी का प्रसिद्ध युद्ध लड़ा गया, जिसमें 21 सिख सैनिकों ने हजारों अफगान पठानों का डटकर मुकाबला किया।
  • 1912 : फिरोज गांधी का जन्म बॉम्बे (अब मुंबई) में एक पारसी परिवार में हुआ।
  • 1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
  • 1931 : महात्मा गांधी गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लंदन पहुंचे।
  • 1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
  • 1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट 'लूना 2' चांद पर पहुंचा।
  • 1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
  • 1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।
  • 1971 : प्रसिद्ध संगीतकार जयकिशन का निधन।
  • 1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
  • 1997 : 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुंचा।
  • 2000 : न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारंभ।
  • 2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
  • 2004 : उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • 2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।
  • 2007 : रूस ने नॉन न्यूक्लियर वैक्यूम बम का परीक्षण किया।
  • 2008 : सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
  • 2012 : एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।
  • 2014 : महन्त अवैद्यनाथ का निधन। वह भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे।
  • 2024 : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और दिग्गज वामपंथी नेता सीताराम येचुरी का निधन।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it