Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1388 : दिल्ली के सुल्तान फिरोज तुगलक तृतीय का निधन।
  • 1519 : पुर्तगाली खोजकर्ता फर्डिनेंड मैगलन स्पेन से समुद्र यात्रा पर निकले, जो दुनिया की पहली समुद्री परिक्रमा बनी।
  • 1831 : भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी।
  • 1856 : भारत के महान संत एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म।
  • 1857 : अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने आत्मसमर्पण किया। कैदी बनाकर लाल किले लाए गए।
  • 1878 : मद्रास के अखबार द हिंदू के साप्ताहिक संस्करण का प्रकाशन शुरू। जी. एस. अय्यर इसके संपादक थे।
  • 1933 : सामाजिक कार्यकर्ता और भारत की स्वतंत्रता के लिए कार्य करने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का निधन।
  • 1942: असम की महान स्वाधीनता सेनानी कनकलता बरुआ तेजपुर कचहरी पर तिरंगा फहराने के दौरान अंग्रेजों की गोली से शहीद हुईं।
  • 1946: पहला कान फिल्म फेस्टिवल फ्रांस के रिसॉर्ट शहर में आयोजित।
  • 1946: उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू का जन्म।
  • 1948 : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म।
  • 1970: रूसी प्रोब ने चांद की सतह से चट्टानों के टुकड़े इकट्ठा किए।
  • 1983: एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
  • 1995: संयुक्त राज्य महासभा का 50वां अधिवेशन हुआ।
  • 1999 : तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री राजकुमारी का निधन।
  • 2001: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र में 'आतंकवाद के खिलाफ युद्ध' का ऐलान किया।
  • 2006 : ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।
  • 2018 : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा।
  • 2019 : जलवायु परिवर्तन पर दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन, जिसे 185 देशों के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it