Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1577- मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म।
- 1727- फ्रांस, ब्रिटेन तथा नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1759- अमेरिका के पेंसिलवेनिया प्रांत में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।
- 1774- भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
- 1867- बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
- 1878- जर्मनी के युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत।
- 1889- अमेरिका में पेंसिलवेनिया प्रांत के जांसटाउन में भीषण बाढ़ से 2200 से अधिक लोगों की मौत।
- 1900- लार्ड राबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया।
- 1907- अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू।
- 1921- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
- 1935- पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
- 1959- बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
- 1977- भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की।
- 1996- बेंजामिन नेतान्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने।
- 1999- कृष्ण प्रसाद भट्टराई ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- 2008- धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2009- अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का निधन।
- 2010- भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में गरीब बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का कानून बनाया गया।
Next Story


