Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1658: सामुगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।
- 1922: एक्वाडोर को आजादी मिली।
- 1947: इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूट की स्थापना।
- 1953: शेरपा तेनजिंग और न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की।
- 1968: दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
- 1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1972: मशहूर रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा के प्रमुख हस्ताक्षर पृथ्वी राजकपूर का निधन।
- 1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।
- 1987: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।
- 1988: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।
- 1990: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।
- 1999 : डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।
- 1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई।
- 2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।
- 2015: भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, 1800 की मौत।
Next Story


