Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

  • 1414 - खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैयद वंश की नींव रखी।
  • 1674 - जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1845 - कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।
  • 1883 - स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।
  • 1900 - चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।
  • 1918 - अजरबैजान स्वतंत्र हुआ और उसने स्वयं को लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।
  • 1952 - यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।
  • 1961 - मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
  • 1963 - बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत।
  • 1965 - धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत।
  • 1971 - सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।
  • 1996 - तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
  • 1998 - पाकिस्तान ने पहला परमाणु परीक्षण किया।
  • 2008- नेपाल में 240 पुरानी राजशाही का अंत हुआ।
  • 2008- अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it