Begin typing your search above and press return to search.
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1545 - भारत में 'सूर साम्राज्य' का संस्थापक और महान योद्धा शेरशाह सूरी का निधन।
- 1774 - धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सबसे अग्रणी नाम राजा राममोहन राय का जन्म।
- 1805- गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
- 1960 - चिली में इतिहास का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 9.5 मापी गई थी।
- 1972 - पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
- 1984 - बछेंद्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- 1988 - भारत ने स्वदेश में विकसित पहली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि' का सफल परीक्षण किया।
- 1990 - उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।
- 1991 - भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक श्रीपाद अमृत डांगे का निधन।
- 1992 - बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य बने।
- 1996 - माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।
- 2000 - प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी, उद्यमी और गोदरेज समूह के अध्यक्ष सोहराब फिरोजशाह गोदरेज का निधन।
- 2001 - दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
- 2002 - नेपाल में संसद भंग।
- 2003 - अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।
- 2004 - मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री बने।
- 2007 - गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008 - केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में ओबीसी छात्रों को 27 प्रतिशत कोटा देने का आधारभूत ढाँचा खड़ा करने के लिए सरकार ने 10 हज़ार 328 करोड़ रुपये दिए।
- 2008 - मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति 'निर्मला' सहित हिन्दी की पाँच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गये।
- 2010 - वेटुरी सुंदरराम मूर्ति का निधन। वह ज्यादातर अपने फ़िल्मी गीतों के लिए लोकप्रिय थे।
- 2012 - मेघालय के आठवें पूर्व मुख्यमंत्री एफ़. ए. खोंगलाम का निधन।
- 2021 -काशी के प्रकांड विद्वान रेवा प्रसाद द्विवेदी का निधन।
Next Story


