Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:
- 1752: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अग्नि बीमा पालिसी की शुरुआत।
- 1857: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने दिल्ली पर कब्जा किया।
- 1784: टीपू सुल्तान और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच मंगलौर की संधि पर हस्ताक्षर।
- 1833: अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत।
- 1888: आसफ अली का जन्म। उन्होंने दिल्ली केंद्रीय असेम्बली में बम फेंकने के आरोप में गिरफ्तार भगतसिंह व बटुकेश्वर दत्त के मुकदमे की पैरवी की।
- 1904: के. वी. के. सुंदरम का जन्म। वह भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
- 1918: प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का जन्म।
- 1940: ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग सर्विस (बीबीसी) ने अपनी हिंदी सेवा की शुरुआत की।
- 1950: हिँन्दी फिल्मोँ के अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का जन्म।
- 1951: राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
- 1962: सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।
- 1965: बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत।
- 1988: फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
- 1995: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1998: भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किया।
- 1998: यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।
- 1999: भारत ने अपना पहला राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया।
- 2002: भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन।
- 2005: विश्व बैंक ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बन रहे बगलिहार बांध परियोजना के लिए तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
- 2007: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया और पार्टी नेता मायावती ने मुख्यमंत्री बनीं।
- 2008: न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
- 2010: उच्चतम न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश एसएच कपाड़िया ने 38वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
- 2010: डेविड कैमरन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देश में पहली गठबंधन सरकार बनी।
Next Story


