Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-_
- 1849 - महाराजा दिलीप सिंह ने अपने दिवंगत पिता रणजीत सिंह का सिंहासन छोड़ दिया और पंजाब पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हो गया।
- 1857 - मंगल पांडे ने बैरकपुर छावनी में ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका।
- 1859 - बहादुर शाह जफर द्वितीय को 1857 की क्रांति में भागीदारी के लिए दोषी करार देकर रंगून निर्वासित किया गया।
- 1913 - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म।
- 1929 - हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का जन्म।
- 1953 - हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
- 1954 - राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय का दिल्ली में उद्घाटन।
- 1963 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का निधन।
- 1982 - एन.टी. रामाराव ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की स्थापना की।
- 1998 - भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ़र अदिति अशोक का जन्म।
- 1999 - पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
- 1999 - चमोली और कुमाऊं (उत्तराखंड) में 6.8 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही। 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
- 2002 - दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधी वाणिज्यिक उड़ान सेवा फिर से शुरू।
- 2003 - तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
- 2004 - आयरलैंड कार्यस्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंधित करने वाला पहला देश बना।
- 2008 - ज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
- 2008 - इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।
- 2014 - ब्रिटेन और वेल्स में पहला समलैंगिक विवाह हुआ।
- 2020 - दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले कलाकार श्याम सुंदर कलानी का निधन।
Next Story


