Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-
- 1668 - इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने बंबई (अब मुंबई) को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा।
- 1898 - भारत में आधुनिक मुस्लिम शिक्षा के समर्थक, सर सैयद अहमद खान का निधन।
- 1899 - गुग्लिल्मो मार्कोनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया।
- 1923 - भारत की दिग्गज मसाला कम्पनी 'एमडीएच' के मालिक धर्मपाल गुलाटी का जन्म।
- 1961 - पहले विश्व रंगमंच दिवस की शुरुआत हुई।
- 1964 - हिमाचल प्रदेश के राजनीतिज्ञ एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म।
- 1977 - टेनेरीफ हवाई अड्डे पर दो बोइंग 747 विमानों की टक्कर में 583 लोगों की जान गई, जो सबसे भयानक विमान हादसा था।
- 1982 - ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
- 1998 - अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने दवा बनाने वाली कंपनी पीफिजर की दवा वियाग्रा को नपुंसकता के इलाज की दवा के तौर पर इस्तेमाल करने को मंजूरी दी।
- 2000 - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
- 2000 - भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रिया राजवंश का निधन।
- 2003 - मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता।
- 2006 - भारत के प्रख्यात उद्योगपति, दिग्गज दवा कम्पनी 'रैनबैक्सी' के संस्थापक भाई मोहन सिंह का निधन।
- 2006 - यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराये जाने की मांग की।
- 2008 - केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी।
- 2008 - उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक 'यूपीकोका' को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की।
- 2010 - भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया।
- 2011 - जापान के फुकुशिमा में भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र की एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाया गया।
- 2015 - उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री टी. सैलोओ का निधन।
Next Story


