Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-

  • 1552 - गुरु अमरदास सिखों के तीसरे गुरु बने।
  • 1813 - पटियाला रियासत के महाराजा एवं महाराजा अमर सिंह के पुत्र और उत्तराधिकारी महाराजा साहिब सिंह का निधन।
  • 1893 - बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक धीरेन्द्र नाथ गांगुली का जन्म।
  • 1907 - हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का जन्म।
  • 1953 - डॉ. जोनास साल्क ने पोलियो के टीके की खोज की घोषणा की।
  • 1971 - बांग्लादेश ने पाकिस्तान से स्वतंत्रता की घोषणा की, जिसके बाद मुक्ति युद्ध शुरू हुआ।
  • 1974 - लाता गाँव, हेन्वाल घाटी, गढ़वाल हिमालय में गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं के एक समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और उन्हें अपने इस प्रयास से भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया।
  • 1995 - 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
  • 1996 - प्रसिद्ध भारतीय कलाकार के. के. हेब्बार का निधन।
  • 1998 - चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
  • 1999 - मणिपुर के आठवें मुख्यमंत्री राज कुमार रणबीर सिंह का निधन।
  • 1999 - द. अफ़्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।
  • 2000 - व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2001 - केन्या में छात्रावास में आठ लगने से 58 छात्र मरे।
  • 2003 - पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र 'अब्दाली' का परीक्षण किया।
  • 2006 - मेलबर्न में 18वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
  • 2006 - भारतीय राजनीतिज्ञ अनिल बिस्वास का निधन।
  • 2008 - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया। टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी 'जगुआर' व 'लैंड रोवर' का अधिग्रहण किया।
  • 2014- तावी रोइवास एस्तोनिया के प्रधानमंत्री बने।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it