Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1279: मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया।
  • 1571: स्पेन की सैन्य टुकड़ियों ने मनीला पर कब्जा किया।
  • 1674: छत्रपती शिवाजी महाराज की पत्नी काशीबाई का निधन।
  • 1877: ऑस्ट्रेलिया ने पहले आधिकारिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रन से हराया।
  • 1915: पहली बार प्लूटो की तस्वीर ली गई। 1930 में इसे सौरमंडल का 9वां ग्रह मान लिया गया।
  • 1920: अमेरिकी सीनेट ने वर्साय की संधि को खारिज किया।
  • 1944: आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में मुख्य भूमि पर राष्ट्रध्वज फहराया।
  • 1965: इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
  • 1972: भारत और बांग्लादेश ने 25 साल की शांति और मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1982: प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी जेबी कृपलानी का निधन।
  • 1984: भारतीय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का जन्म।
  • 1998: प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता एवं केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ईएमएस नम्बूदरीपाद का निधन।
  • 1998: अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।
  • 1990: विश्व की आईआईएचएफ अनुमोदित पहली महिला आइस हॉकी का आयोजन।
  • 1996: बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण किया गया।
  • 1998: अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • 2001: ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
  • 2004: अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में चीन पर मुकदमा ठोका।
  • 2005: पाकिस्तान ने शाहीन-द्वितीय प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
  • 2008: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
  • 2008: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।
  • 2013: वेटिकन में पोप फ्रांसिस औपचारिक समारोह के साथ पदभार ग्रहण किया
  • 2020: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करोना महामारी के मद्देनजर 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it