Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1294: स्विट्जरलैंड के बर्ने प्रांत से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
- 1855: बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया।
- 1868: क्रिस्टोफर श्लेस ने टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया।
- 1870: अदा केपले अमेरिका में लॉ कॉलेज से ग्रेजुएट करने वाली पहली महिला बनीं।
- 1876: सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1888: फ्रेडरिक डगलस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी बने।
- 1894: सोलबॉन पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना हुई।
- 1914: दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पहली बार हुए गिरफ्तार।
- 1914: महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी का निधन।
- 1933: फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
- 1934: जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया।
- 1937: दुनिया का पहला इमरजेंसी नंबर 999 को लंदन में जारी किया गया।
- 1938: बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया।
- 1947: भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।
- 1960: अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया।
- 1962: रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए।
- 1990: पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय।
- 1997: हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।
- 2000: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
- 2005: स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।
- 2012: मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
- 2014: फीफा विश्व कप में फ्रांस ने नाइजीरिया को 2-0 से हराया।
Next Story


