Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

  • 1908 - सर अरबिंदो को माणिकटोला बम कांड में गिरफ्तार किया गया।
  • 1930 - भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का जन्म।
  • 1932 - भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का जन्म।
  • 1953 - ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी।
  • 1956 - तमिल और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में शुमार मणि रत्नम का जन्म। बहुत कम लोगों को मालूम है कि उनका पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमणियम है।
  • 1966 - अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की ज़मीन पर सफलतापूर्वक उतरा।
  • 1979 - पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धार्मिक गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी।
  • 1988 - भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता राज कपूर का निधन।
  • 1996 - उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
  • 1996 - उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
  • 1999 - दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति, भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत।
  • 2000 - पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर।
  • 2003 - म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द।
  • 2004 - आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।
  • 2005 - भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त।
  • 2006 - अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2008 - मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 - टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों 'जगुआर' व 'लैंड' रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया।
  • 2012 - मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
  • 2014 - तेलंगाना भारत का 29 राज्य बना।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it