Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1756 : जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया। उनमें से 123 की मौत।
  • 1862 : ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
  • 1898 : अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
  • 1933 : भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म।
  • 1948 : सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने। वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।
  • 1949: राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
  • 1953: पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ।
  • 1975 : वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता।
  • 1991 – पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
  • 2001 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवाद निरोधक क़ानून बहाल किया।
  • 2003: हैरी पॉटर सीरीज की पांचवीं बुक ‘हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ फीनिक्स’ लॉन्च हुई। बुक ने लॉन्च होते ही बिक्री के कई रिकॉर्ड बनाए।
  • 2008 – फ़िलिपीन में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
  • 2009: इंग्लैंड के लॉर्ड्स में वीमंस टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया।
  • 2009 – भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • 2012 : ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
  • 2015 : पहला अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रसार की इस मुहिम में शामिल हुए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it