Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

  • 1819 : बंगाल में सेरमपुर कालेज की स्थापना।
  • 1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया।
  • 1869 : थॉमस अल्वा एडिसन को इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर के लिए पेटेंट मिला।
  • 1874 : ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया।
  • 1880: अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली पेफोन सर्विस शुरू की गई।
  • 1926 : हॉलीवुड एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो का जन्म हुआ।
  • 1929 : फिल्म 'मदर इंडिया' में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म।
  • 1930 : भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया।
  • 1955 : अस्पृश्यता :निरोधक: कानून अस्तित्व में आया।
  • 1964 : नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।
  • 1970: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।
  • 1979: रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और घोषणा हुई और देश को नया नाम मिला जिम्बाब्वे।
  • 1980: सीएनएन ने आज ही के दिन से 24 घंटे समाचारों का प्रसारण शुरू किया।
  • 1996 : एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 : मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज
  • 1999 : अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
  • 2001 : नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।
  • 2004 : इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नये राष्ट्रपति बने।
  • 2005 : अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
  • 2006 : चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले।
  • 2006 : ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार किया।
  • 2008: आईपीएल के पहले संस्करण के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया।
  • 2009: एयर फ्रांस का एक विमान अटलांटिक महासागर में क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी 228 यात्रियों की मौत हो गई।
  • 2011 : नेपाल में शाही परिवार की हत्या
  • 2014: नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।
  • 2017: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से बाहर किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it