Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
- 1269: फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया।
- 1716 : मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया।
- 1843: 'दास कैपिटल' के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।
- 1910 : वॉशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया।
- 1945: म्यांमा में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू की का जन्म।
- 1947: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म।
- 1948: सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
- 1953 : अमेरिका में जूलियस और एथेल रोजनबर्ग को फांसी दी गई। अमेरिकी इतिहास में ये पहली बार हुआ, जब जासूसी के शक में किसी अमेरिकी नागरिक को फांसी दी गई।
- 1961: कुवैत को ब्रिटेन से आजादी मिली।
- 1966 : अंग्रेजी अखबार के कार्टूनिस्ट बाल ठाकरे ने शिव सेना का गठन किया।
- 1970 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म।
- 1981 : भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह एपल का सफल प्रक्षेपण किया।
- 1981 : भारत के 'प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी' के जनक चिकित्सक एवं वैज्ञानिक सुभाष मुखोपाध्याय का निधन हुआ।
- 1991: सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।
- 1968: मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
- 2005: फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया।
- 2017: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल एयरपोर्ट पर पहले अफगानिस्तान-भारत एयर कॉरिडोर का उद्धघाटन किया। इसके जरिए पाकिस्तान के एयर स्पेस का इस्तेमाल किए बिना दोनों देशों के बीच हवाई यातायात किया जा सकता है।
Next Story


