Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1290: खिलजी प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ।
  • 1731: स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
  • 1757: बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया।
  • 1888: अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
  • 1909: केरल के पालाघाट में ई एम एस नंबूदरिपाद का जन्म।
  • 1932: ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने कब्जे में रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।
  • 1940: देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया।
  • 1943: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे।
  • 1944: बान की मून का जन्म। संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव थे।
  • 1997: राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमा में शो के दौरान आग लगने से 59 लोगों की मौत।
  • 2002: अमेरिका ने ऐंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।
  • 2005: पॉपस्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।
  • 2006: नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
  • 2012: पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन।
  • 2016: मुद्राराक्षस का निधन। भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it