Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1555 - सरहिंद में सिकन्दर सूरी को हराकर मुगल शासक हुमायूं दिल्ली पहुंचा।
- 1829 - विलियम ऑस्टिन बर्ट ने अमेरिका में टाइपोग्राफर (टाइपराइटर का अग्रदूत) का पेटेंट कराया।
- 1856 - गणितज्ञ, दार्शनिक और राष्ट्रवादी व्यक्ति बाल गंगाधर तिलक का जन्म।
- 1877 - हवाई में पहली टेलिफोन और टेलिग्राफ लाईन बिछाई गई।
- 1881 - अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की। यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है।
- 1903 - फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बेची थी।
- 1906 - स्वतन्त्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म।
- 1927 - देश में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (जिसे अब आकाशवाणी कहा जाता है) की स्थापना।
- 1947 - भारतीय रंगमंच के कलाकार, फिल्म अभिनेता और मनोचिकित्सक मोहन आगाशे का जन्म।
- 1952 - मिस्र की सेना ने क्रांति कर राजा फारूक को सत्ता से बेदखल कर दिया।
- 1998 - सं.रा. अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।
- 1999 - मोरक्को के शाह हसन का निधन।
- 2000 - व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- 2001 - मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
- 2005 - मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गये।
- 2007 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन।
- 2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।
- 2012 - इराक में सिलसिलेवार हमलों में 103 लोग मारे गए।
- 2012 - स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का निधन।
- 2016 - भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकार एस. एच. रज़ा का निधन।
Next Story


