Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1830 - राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
- 1892 - पद्म भूषण से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका केसरबाई केरकर का जन्म।
- 1905 - कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र 'संजीवनी' ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
- 1929 - क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
- 1932 - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का जन्म।
- 1944 - राजनीतिक दल 'मिज़ो नेशनल फ्रंट' के राजनीतिज्ञ ज़ोरामथंगा का जन्म।
- 1974 - भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले, लीड्स में खेला।
- 1977 - भारत सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मानों को वापस लेने की घोषणा की थी।
- 1995 - उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन।
- 1998 - भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता, ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।
- 2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
- 2001 - वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
- 2004 - रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
- 2006 - परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
- 2008 - अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
- 2011 - मुम्बई के तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन बम विस्फोट हुए जिसमें मरने वालों की कुल संख्या 20 से अधिक और घायलों की संख्या 130 थी।
- 2016 - ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा थेरेसा प्रधानमंत्री चुनी गयी।
- 2021 - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर एवं 1983 में पहली बार 'क्रिकेट विश्वकप' विजेता भारतीय टीम के सदस्य यशपाल शर्मा का निधन।
- 2024 - अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास ।
Next Story


