Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1290 - इंग्लैंड के सम्राट ऐडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
- 1823 - भारत में निर्मित पहला वाष्प इंजन युक्त जहाज 'डायना' का कलकत्ता (कोलकाता) में जलावतरण किया गया।
- 1909 - हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का जन्म।
- 1912 - 'क्वीन एलिजाबेथ' अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
- 1918 - टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट में 500 लोगों की मौत।
- 1949 - महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर लगाए गए प्रतिबंध को सशर्त हटा लिया गया।
- 1960 - भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना।
- 1970 - अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
- 1972 - भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक एवं 'गूगल खोज' अनुभाग के सीईओ सुंदर पिचाई का जन्म।
- 1982 - भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म।
- 1994 - फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
- 1997 - पाकिस्तान की युवा नोबेल पुरस्कार विजेता और शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई का जन्म।
- 1998 - 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
- 1999 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन।
- 2001 - भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच 'मैत्री' बस सेवा प्रारम्भ।
- 2002 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री घनश्यामभाई ओझा का निधन।
- 2003 - उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
- 2005 - मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।
- 2006 - इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
- 2012- विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन।
- 2013 - हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन।
- 2014 - भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य कवि हुल्लड़ मुरादाबादी का निधन।
Next Story


