Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1612 - सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तग़ालियों को हराया।
- 1831 - ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने पहली बार ट्रांसफार्मर का प्रर्दशन किया।
- 1833 - ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
- 1842 - ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1887 - भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का जन्म।
- 1904 - अमेरिका के सेंट लुई में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
- 1905 - भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म।
- 1914 - न्यूजीलैंड सैनिकों ने जर्मन समोआ पर क़ब्ज़ा किया।
- 1916 - अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।
- 1932 - नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।
- 1941 - रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
- 1945 - ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
- 1947 - भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति का गठन।
- 1949 - भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक के. राधाकृष्णन का जन्म।
- 1957 - कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।
- 1974 - चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना।
- 1976 - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन।
- 1987 - कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
- 1996 - आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
- 1998 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
- 1999 - बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
- 2000 - न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
- 2001 - पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के 'एच-2 ए' रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।
- 2002 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
- 2003 - इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
- 2004 - एथेंस ओलम्पिक का समापन।
- 2007 - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का निधन।
- 2008 - तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।
- 2012 - चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।
- 2018 - जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता। अरपिंदर सिंह ने पुरूषों की त्रिकूद में और स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हैप्टथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।
- 2018 - भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि नोटबंदी में चलन से हटाए गए 500 और 1000 के लगभग सभी पुराने नोट बैंकिंग प्रणाली में लौटे।
- 2021 - पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार को रजत पदक जीते।
Next Story


