Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1769 - फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म।
- 1772 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
- 1854 - ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।
- 1872 - भारतीय लेखक और दार्शनिक अरबिंदो घोष का जन्म।
- 1907 - इंडियन बैंक - स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।
- 1942 - भारत के महत्त्वपूर्ण व्यंग्य-हस्ताक्षर गोपाल चतुर्वेदी का जन्म।
- 1947 - भारत को अंग्रेज़ों की हुकूमत से आजादी मिली।
- 1947- पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- 1947 - रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना।
- 1950 - भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
- 1971 - बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
- 1972 - पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड लागू किया गया।
- 1979 - फ़रीदाबाद - हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।
- 1982 - राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
- 1989 - क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
- 1990 - जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
- 1994 - सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
- 1998 - उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
- 2000 - उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
- 2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।
- 2004 - लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
- 2007 - दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
- 2008 - स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की
- प्रतिमा का अनावरण किया।
- 2018 - भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी अजित वाडेकर का निधन।
- 2023 - भारतीय समाजशास्त्री और सामाजिक उद्यमी और 'सुलभ इंटरनेशनल' के संस्थापक बिन्देश्वर पाठक का निधन।
Next Story


