Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
- 1801: रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में १२८ यहूदियों की मौत।1831 प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इग्लैंड पहुंचे।
- 1857: भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, मंगल पांडे को बैरकपुर में फांसी दी गई।
- 1859: जर्मन फिलॉस्फर एडमंड हुसेरेल का जन्म। उन्हें फिनॉमलॉजी का जनक माना जाता है।
- 1892: प्रसिद्ध कनाडाई-अमेरिकी मूक फिल्म अभिनेत्री मैरी पिकफोर्ड का जन्म।
- 1894: राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का निधन।
- 1905: दक्षिण अफ्रीका की रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता हेलेन जोसेफ का जन्म।
- 1924: शास्त्रीय संगीत गायक कुमार गंधर्व का जन्म।
- 1929: भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में बम फेंककर अंग्रेजों को चुनौती दी।
- 1950: भारत और पाकिस्तान के बीच अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए 'लियाकत-नेहरू समझौता' हुआ।
- 1973: महान स्पेनिश चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन।
- 1983: तेलुगु फ़िल्म अभिनेता अल्लु अर्जुन का जन्म।
- 1988: जनरल वेंग शांग कुन चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1999 हरियाणा गण परिषद का कांग्रेस में विलय।
- 2000: गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारम्भ।
- 2013: ब्रिटेन की पूर्व महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर का लंदन में निधन।
- 2013: सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में 163 लोगों की मौत और 50 हजार लोग विस्थापित।
- 2020: देश में कोरोना संक्रमित मामले 5,700 के पार।
- 2023: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर से सुखोई-30 एमकेआई विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी।
Next Story


