Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1606 - राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।
- 1929 - प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का निधन।
- 1930 - महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।
- 1931 - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म।
- 1942 - जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
- 1956 - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर का जन्म।
- 1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
- 1980 - भारतीय जनसंघ से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना।
- 1982 - दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
- 1985 - पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत।
- 1998 - गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
- 1999 - नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
- 2000 - कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
- 2001 - भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा चौधरी देवी लाल का निधन।
- 2003 - उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।
- 2005 - कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
- 2007 - बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन।
- 2008 - केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।
- 2010 - भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 2013- राही सरनोबत ने पांच अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- 2021 - कन्नड़ सिनेमा की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री प्रतिमा देवी का निधन।
Next Story


