Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1654: यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
- 1755: रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
- 1828: यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
- 1903 : गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।
- 1920: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
- 1959: क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
- 1962 : अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका।
- 1964 : तंगांयिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम राष्ट्रपति बने।
- 1975: सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
- 1986 : तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकीरण हुआ।
- 1989 : बंगलादेश में दौलतपुर-सतुरिया में आए तूफान की वजह से 1,300 लोगों की मौत हुई।
- 1999 : भारतीय राष्ट्रपति नारायणन ने नए चुनाव कराने के लिए संसद भंग की। 1999 के चुनावों में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राजग की सरकार बनी, जिसने 5 साल शासन किया और ऐसा करने वाली पहली गैर-कांग्रेस सरकार बनी।
- 1990 : वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
- 2005 : सीरिया ने लेबनान में 29 साल बाद अपना सैन्य अधिकार छोड़ा।
- 2010 : बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग 'गंगा केला' के रूप में करने का फैसला किया।
- 2020 : देश में कोविड महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंची। राज्यों ने कुछ दुकानें खोलने की अनुमति देकर लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने की शुरुआत की।
Next Story


