Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

  • 1809 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 1867 : जापान की राजधानी तोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
  • 1905 : दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।
  • 1919 : उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म हुआ।
  • 1954 : बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
  • 1953 : कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनों वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  • 1957: सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया।
  • 1975 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1980 : अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए। ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई।
  • 1981 : जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए।
  • 1982 : दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।
  • 1983 : जर्मनी की पत्रिका 'स्टर्न' ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उसने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए।
  • 1989 : इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत।
  • 2010 : भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की।
  • 2013 : ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला।
  • 2015 : नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप में आठ हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
  • 2020 : देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 779 पहुंची, संक्रमण के मामले बढ़ कर 24,942 हो गये।
  • 2021: पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन।
  • 2021: इराक में बगदाद के कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से भीषण आग लगी, 82 लोगों की मौत।
  • 2021 : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक राजन मिश्रा का निधन हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it