Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

  • 1582 - फ्रांस में पहली बार 'अप्रैल फूल डे' (मूर्ख दिवस) मनाया गया।
  • 1889 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म।
  • 1912 - भारत की राजधानी औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
  • 1930 - भारत में विवाह के लिए लड़कियों की उम्र 14 और लड़कों की 18 वर्ष तय की गई।
  • 1935 - भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना।
  • 1936 - भारत के उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई, जो कि पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
  • 1936 - हिन्दी सिनेमा की 1950 और 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री जबीन जलील का जन्म।
  • 1941 - भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी अजित वाडेकर का जन्म।
  • 1952 - भारत के प्रसिद्ध जादूगर ओ. पी. शर्मा का जन्म।
  • 1973 - भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए 'टाइगर बचाओं' अभियान चलाया गया।
  • 1979 - ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।
  • 1996 - बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।
  • 1997 - मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
  • 1999 - मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, चिन्तक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
  • 2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।
  • 2004 - मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
  • 2004 - गूगल ने जीमेल की घोषणा की।
  • 2005 - नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।
  • 2006 - रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।
  • 2007 - नेपाल की अंतरिम सरकार में पांच माओवादी नेता शामिल।
  • 2008 - मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।
  • 2010 - राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
  • 2010 - पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन।
  • 2015 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का निधन।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it