Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1844 : फ्रांसीसी कवि, पत्रकार, उपन्यासकार और नोबेल पुरस्कार विजेता एनाटोल का जन्म।
  • 1853 : भारत में पहली रेल बम्बई (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली।
  • 1889 : बेहतरीन हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन का जन्म।
  • 1919 : अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग़ हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।
  • 1934 : भारतीय राजनीतिज्ञ और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक का जन्म।
  • 1940 : तमिलनाडु के 21वें राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का जन्म।
  • 1945 : एक सोवियत पनडुब्बी ने जर्मन शरणार्थी पोत को डूबा दिया, जिससे 7000 लोग मारे गए।
  • 1964 : ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सज़ा सुनाई गई।
  • 1966 : भारत के प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन।
  • 1970 : कुलभूषण यादव का जन्म, जो 2016 से पाकिस्तान की कैद में हैं।
  • 1976 : आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र दिया।
  • 1978 : भारतीय अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स लारा दत्ता का जन्म।
  • 1988 : फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता खलील अल वजीर उर्फ अबु जिहाद की ट्यूनीशिया के ट्यूनिस में स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई।
  • 1990 : बिहार के राजधानी शहर पटना के निकट एक भीड़भरी यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में विस्फोट के बाद कम से कम 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हुए।
  • 2002 : दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 लोग मारे गए।
  • 2004 : भारत ने रावलपिंडी में पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट मैच में हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती।
  • 2013 : भारतीय रेल के 160 वर्ष पूरा करने पर गूगल ने अपना डूडल भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया।
  • 2020 : दुनिया में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमण के 20,83,820 से अधिक मामलों की पुष्टि और 1,37,500 लोगों की मौत।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it