Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्म हैं:-

  • 1699 : सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। हर साल इसी दिन बैसाखी का त्यौहार मनाया जाता है।
  • 1743 : अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन का जन्म।
  • 1796 : भारत के बंगाल से लाया गया पहला हाथी अमेरिका (न्यूयॉर्क) के तट पर उतरा।
  • 1919 : अमृतसर के जलियांवाला बाग में ब्रिटिश हुकूमत ने जनरल डायर के नेतृत्व में निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलवाईं, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और हज़ारों घायल हुए।
  • 1932 : भारतीय व्यंग्यकार व लेखक के. पी. सक्सेना का जन्म।
  • 1939 : भारत में अंग्रेजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन।
  • 1940 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म।
  • 1947 : भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंध स्थापित।
  • 1956 : सतीश कौशिक का जन्म। वह मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे।
  • 1963 : रूसी ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव का जन्म।
  • 1973 : फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन।
  • 1982 : भारतीय राजनीतिक तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बी. पी. मंडल का निधन।
  • 1984 : भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रन से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
  • 1984 : भारतीय सेना ने सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशन मेघदूत लॉन्च किया।
  • 1997 : अमेरिका के युवा गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतकर सबसे कम उम्र में यह खिताबी जीतने वाले खिलाड़ी बने।
  • 2005 : विश्वनाथन आनन्द चौथी बार 'विश्व शतरंज चैम्पियन' बने।
  • 2010 : दुनिया के करीब 50 देशों ने परमाणु सुरक्षा के लिए समझौता किया।
  • 2013 : पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत।
  • 2018 : 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा। श्रीदेवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार।
  • 2021 : भारतीय हॉकी टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का निधन।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it