Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:
- 1847: पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता जोसेफ पुलित्जर का जन्म।
- 1875: स्वामी दयानंद सरस्वती ने बम्बई में आर्यसमाज की स्थापना की।
- 1889: राम चंद चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
- 1894: भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म।
- 1912: प्रसिद्ध जहाज टाइटैनिक अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर ब्रिटेन के साउथैंप्टन बंदरगाह से रवाना हुआ।
- 1916: पहले गोल्फ टूर्नामेंट का प्रोफेशनल तरीके से आयोजन किया गया।
- 1917: महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण पहुंचे।
- 1930: पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन हुआ।
- 1972: जैविक हथियारों पर के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिए रोक लगा दी गई। इसपर 150 से ज्यादा देशों ने हस्ताक्षर किए।
- 1973: पाकिस्तान ने संविधान में संशोधन कर जुल्फिकार अली भुट्टो को राष्ट्रपति के स्थान पर प्रधानमंत्री बनाया।
- 1982: भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण किया गया।
- 1986: भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म।
- 1992: पीटर डी. मिशेल का निधन, वह नोबेल पुरस्कार विजेता ब्रिटिश जैव रसायनज्ञ थे।
- 1995: भारत रत्न से सम्मानित भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
- 1999: भारती और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कामर्स का विधिवत गठन किया।
- 2001: नीदरलैंड ने एक विधेयक को मंजूरी देकर इच्छा मृत्यु को मंजूरी दी। वह इस तरह का कानून बनाने वाला वह दुनिया का पहला देश बना।
- 2008: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार के शिक्षण संस्थानों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को संवैधानिक करार दिया।
- 2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेक काजिंस्की का विमान हादसे में निधन।
- 2013: रॉबर्ट एडवर्ड्स का निधन, वह नोबेल पुरस्कार विजेता ब्रिटिश शरीर क्रिया विज्ञानी थे।
- 2016: केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल।
Next Story


