Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1776 - ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
- 1869 - पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
- 1905 - अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत।
- 1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
- 1924 - इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
- 1939 - दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
- 1948 - जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
- 1952 - कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।
- 1965 - ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)
- 1968 - अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
- 1986 - इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लोग मारे गए।
- 1998 - जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक 'अकिरा कुरोसावा' का निधन।
- 2000 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
- 2003 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
- 2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
- 2007 - ब्रिटेन की 'द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी' ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।
- 2008 - डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
- 2009 - चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी॰ तक घुसपैठ की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
- 2012 - अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।
Next Story


