Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
- 1650 - इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
- 1725 - ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर रॉबर्ट क्लाइव का जन्म।
- 1789 - अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
- 1836 - मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
- 1911 - इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
- 1915 - टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
- 1927 - अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
- 1928 - भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का जन्म।
- 1932 - प्रसिद्ध हास्य अभिनेता महमूद का जन्म।
- 1959 - आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
- 1962 - कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
- 1970 - मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
- 1971 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
- 1977 - सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
- 2000 - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
- 2001 - संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
- 2002 - बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
- 2003 - ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
- 2004 - मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन।
- 2006 - विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
- 2009 - अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
- 2016 - भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर घुसपैठ की फिराक में सीमा के इर्द -गिर्द छिपे आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला करने का दावा किया। पाकिस्तान ने भारत के दावे का खंडन किया।
- 2017 - भारतीय फिल्म अभिनेता टॉम अल्टर का निधन।
- 2020 - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार तथा कार्टूनिस्ट के. सी. शिवशंकर का निधन।
Next Story


