Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार हैं।

  • 1837 - अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने दिल्ली का शासन संभाला।
  • 1838 - बहादुरशाह ज़फ़र भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट, अपने पिता की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठा।
  • 1887 - चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।
  • 1923 - इथोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
  • 1928 - अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
  • 1950 - इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।
  • 1958 - फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
  • 1994 - एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।
  • 1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र 'मीर' से जुड़ा।
  • 2000 - सिडनी ओलम्पिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।
  • 2001 - अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने 'ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम' प्रारम्भ किया।
  • 2003 - यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।
  • 2004 - विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।
  • 2006 - जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली। विश्व व्यापार संगठन के पूर्व प्रमुख सुपाचाओ पानिच पाकड़ी थाइलैंड के नये प्रधानमंत्री घोषित। तालिबान ने लादेन के जीवित होने की घोषणा की। फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।
  • 2007 - मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई। नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया। रूस ने ईरान के ख़िलाफ़ सुरक्षा परिषद के माध्यम से नये प्रतिबन्ध लगाने के प्रयास का विरोध किया।
  • 2009 - स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it