Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
- 1785: प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- 1846 : एलायस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
- 1847 : हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
- 1872 : प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रणजीत सिंह का जन्म।
- 1887 : भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म।
- 1912 : भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बी. डी. जत्ती का जन्म।
- 1926 : जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हो गया।
- 1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
- 1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
- 1972: भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म।
- 1974 : अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1976 : इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण। विमान को लाहौर ले जाया गया। यात्री और चालक दल के सदस्य सकुशल मुक्त कराए गए।
- 1996 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि तीन के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
- 1926 : जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली।
- 2002 : यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
- 2007 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
- 2008 : उच्चतम न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
- 2016 : रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।
- 2020 : फ्रांस द्वारा निर्मित बहु भूमिका वाले पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हुए।
- 2020 : वर्षों की बातचीत के बाद भारत और जापान के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
- 2022 : भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद् ब्रज बासी लाल का निधन।
- 2025 : अमेरिकी दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क की यूटा वैली विश्वविद्यालय में मंच पर हत्या।
Next Story


