Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
- 1776 - अमेरिकी संसद ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेड कॉलोनी से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
- 1876 - पहली बार टेलीफोन पर आउटडोर वायर के माध्यम से दो-तरफा बातचीत हुई। यह बातचीत बोस्टन में रह रहे बेल और कैम्ब्रिज में रह रहे वॉटसन के बीच हुई।
- 1920 - अलीगढ़ का एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बदला।
- 1945- प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म।
- 1954- अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।
- 1962- अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।
- 1967- अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या।
- 1998- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश का सर्वोच्च कानून बनाया।
- 2005- यूरोपीय उपग्रह 'क्रायोसेट' का प्रक्षेपण विफल।
- 2006 -बहुजन समता पार्टी के संस्थापक कांशीराम का निधन हुआ।
- 2006- समता पार्टी की प्रमुख जया जेटली पर वर्ष 2000 में इजरायली कंपनी से करोड़ों रुपए के डिफेंस कॉन्ट्रेक्ट में रिश्वत लेने का आरोप लगा।
- 2012 - इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।
Next Story


