Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1844: बदरुद्दीन तैयब जी का जन्म। वह प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता थे।
  • 1871: अमेरिका के शिकागो शहर में एक भयानक आग लगी थी, जिसमें हजारों इमारतें नष्ट हो गईं और भारी तबाही हुई थी।
  • 1919: मोहनदास करमचंद गांधी जी की यंग इंडिया पत्रिका की शुरुआत।
  • 1932: रॉयल इंडियन एयर फोर्स अस्तित्व में आई।
  • 1936: हिंदी तथा उर्दू साहित्य को अपने उपन्यासों और लघु कथाओं से समृद्ध करने वाले मुंशी प्रेमचंद का निधन।
  • 1952: हैरो में तीन रेलगाड़ियां टकराने से कम से कम 85 लोगों की मौत। इसे ब्रिटेन में शांतिकाल की भीषणतम रेल दुर्घटना माना जाता है।
  • 1957: उत्तर पश्चिमी इंग्लैंड में विंडस्केल परमाणु संस्थान में भीषण आग लगने से 16 घंटे में 10 टन रेडियोधर्मी ईंधन पिघल गया।
  • 1979: देश में कांग्रेस और विशेष रूप से इंदिरा गांधी के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकने वाले जयप्रकाश नारायण का निधन।
  • 2001: इटली में तीस वर्ष के सबसे दर्दनाक असैनिक हादसे में मिलान के लिनाते हवाई अड्डे पर एक वाहन उड़ान भरने को तैयार विमान से टकराया, जिससे विमान में विस्फोट हो गया और 118 लोगों की मौत हो गई।
  • 2005: पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत और कश्मीर में आए भीषण भूकंप में 74,000 से अधिक लोगों की मौत।
  • 2020: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का निधन।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it