Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
- 1524: भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरांगना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म।
- 1676 : ब्रिटिश हुकुमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की इजाजत दी। बम्बई में ढाली गई यह मुद्रा रूपया और पैसा कहलाई।
- 1789 : फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने वर्साय तक मार्च किया।
- 1793: फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।
- 1796 : स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
- 1805 : लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।
- 1813 : थेम्स की लड़ाई :जो अब कनाडा का ओंटारियो है: में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को मात दी। ब्रिटिश सेना में तकरीबन 1000 भारतीय सैनिक थे।
- 1864: कलकत्ता :अब कोलकाता: में आए प्रलंयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। भूकंप में तकरीबन 60 हजार लोगों की मौत हुई।
- 1868 : प्रसिद्ध असमी लेखक लक्ष्मीनाथ बेजबरूआ का जन्म।
- 1954 : गुरुदास कामत का जन्म। वह प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे।
- 1975 : इंग्लैंड के बर्कशायर में केट विंस्लेट का जन्म। टाइटैनिक में उनकी भूमिका के लिए दुनियाभर में सराहा गया।
- 1981 : भगवतीचरण वर्मा का निधन। वह हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार थे।
- 1989: मीरा साहिब फातिमा बीबी देश की शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायाधीश बनीं।
- 1991: इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक और देश की पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले रामनाथ गोयंका का निधन। उन्हें प्रेस की स्वतंत्रता का मुखर पैरोकार माना जाता है।
- 1998 : अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई की सिफारिश की।
- 2011 : एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन।
- 2017: हॉलीवुड में यौन उत्पीड़न के खिलाफ वैश्विक 'मीटू' आंदोलन की शुरुआत।
- 2021: स्यूकूरो मनाबे, क्लॉस हैसलमैन और जॉर्जियो पारिसी को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
Next Story


