Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
- 1227 - खलीफा अल-आदिल की हत्या।
- 1302 - बैजेंटाइन साम्राज्य तथा वेनिस गणराज्य के बीच शांति समझौता हुआ।
- 1824 - मेक्सिको एक गणराज्य बना।
- 1857 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म।
- 1884 - हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार रामचन्द्र शुक्ल का जन्म।
- 1957 - सोवियत संघ ने दुनिया का पहला कृत्रिम उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित किया और इसका नाम स्पुतनिक-1 रखा।
- 1963 - क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान 'फ्लोरा' से छह हजार लोग मरे।
- 1977 - भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
- 1996 - पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।
- 2000 - चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
- 2002 - पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।
- 2005 - बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
- 2006 - जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
- 2008 - अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।
- 2011 - अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी चिन्हित कर उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।
- 2011 - भगवत झा आज़ाद का निधन। वह बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 2012 - चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।
- 2012 - फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।
- 2021 - भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव शक्ति सिन्हा का निधन।
- 2025 - भारतीय अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन।
Next Story


