Top
Begin typing your search above and press return to search.

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास
X

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं :

  • 1444-भारतीय खगोलशास्त्री और गणितज्ञ नीलकंठ सोमयाजी का जन्म।
  • 1595-सिखों के छठे गुरु गुरु हरगोविंद सिंह का जन्म।
  • 1822-चार्ल्स बैबेज ने रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी को दिये एक पेपर में दुनिया के पहले सैद्धांतिक यांत्रिक कंप्यूटर 'डिफरेंस इंजन' का प्रस्ताव रखा।
  • 1880-भारतीय राष्ट्रवादी, वैज्ञानिक और आविष्कारक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म।
  • 1900-'हवाई' क्षेत्र अमेरिका का 50वां राज्य बना।
  • 1901-पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
  • 1905-भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हीराबाई बरोदकर का जन्म।
  • 1907- 'नेशनल एसोसिएशन फॉर विमेंस सफ़्रेज' ने नॉर्वे की महिलाओं को चुनावों में मतदान का अधिकार दिलाया।
  • 1920-प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का निधन।
  • 1922-फिल्म मुगल-ए-आजम के निर्देशक के. आसिफ का जन्म।
  • 1946-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म।
  • 1947-कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।
  • 1949-वियतनाम राष्ट्र का गठन।
  • 1949–वी-2 रॉकेट से 134 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरकर अंतरिक्ष में जाने वाला पहला स्तनधारी जीव और पहला बंदर बना 'अल्बर्ट-2'।
  • 1958-डॉ. सीवी रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 1961-प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन का निधन।
  • 1967-भारतीय उद्योगपति और 'आदित्य बिड़ला समूह' के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म।
  • 1969-जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म।
  • 1972–जापान एयरलाइंस की फ्लाइट 471 नयी दिल्ली के पालम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें विमान में सवार 87 लोगों में से 82 और ज़मीन पर मौजूद चार अन्य लोगों की मौत हो गयी।
  • 1996-भारतीय महिला मुक्केबाज़ निखत ज़रीन का जन्म।
  • 1999-थाबो मबेकी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2001-जांच आयोग ने राजकुमार दीपेन्द्र को ही नेपाल के शाही परिवार का हत्यारा बताया।
  • 2004-पंचशील सिद्धान्त की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार।
  • 2005-माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े 10 मामलों में बरी।
  • 2007-चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
  • 2008-केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की संभावना को ख़ारिज किया। राजस्थान के बांसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला।
  • 2011-रुद्रवीणा वादक असद अली ख़ां का निधन।
  • 2012-विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गयी और 16 घायल हो गये।
  • 2013-उत्तराखंड की केदारनाथ घाटी में आई तबाही।
  • 2014-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय नौसेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
  • 2020-भारतीय फ़िल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत का निधन।
  • 2022- डेनमार्क और कनाडा आर्कटिक के हंस द्वीप को आपस में बांटने पर सहमत हुए, जिससे उनका 50 साल पुराना "व्हिस्की युद्ध" खत्म हो गया। इस विवाद में दोनों देश द्वीप पर व्हिस्की खरीदकर अपना दावा जताते थे।
  • 2023- लाओस की 'टैम पा लिंग' में मिलीं 86,000 साल पुरानी जीवाश्म हड्डियां, दक्षिण-पूर्व एशिया में आधुनिक इंसानों (होमो सेपियन्स) के अब तक ज्ञात सबसे पुराने उदाहरण।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it