Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न है:-
- 1658: औरंगजेब ने स्वयं को मुगल सम्राट घोषित किया।
- 1865: ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।
- 1880: प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार एवं उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद का जन्म।
- 1912: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक ए. ओ. ह्यूम का निधन।
- 1933: महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम को हमेशा के लिए छोड़ा।
- 1940: जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने वाले महान क्रांतिकारी उधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई।
- 1947: प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म।
- 1948: भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।
- 1980: हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का निधन।
- 1992: नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाइलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत।
- 1993: भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता में उद्घाटन।
- 1995: भारत में संचार क्रांति की शुरुआत,पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने कोलकाता से केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम को देश की पहली मोबाइल फोन कॉल की थी।
- 1998: सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में संपन्न।
- 2003: इजरायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।
- 2006: फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।
- 2007: भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
- 2008: थाइलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नी को कर चोरी के मामले में तीन वर्ष की सज़ा।
- 2010: जयपुर के ऐतिहासिक जंतर-मंतर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
- 2012: प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।
- 2020: अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आर. डी. प्रधान का निधन।
- 2021: भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट मान कौर का 105 वर्ष का उम्र में निधन।
Next Story


