Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1559 - महान सम्राट अकबर के बेटे और मुगल वंश के शासक जहांगीर का जन्म।
- 1574 - गुरु रामदास सिखों के चौथे गुरु बने।
- 1659 - पिता के तख्त पर कब्जे के लिए औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दी।
- 1682 - विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
- 1780 - अमेरिका में गद्दारी और विश्वासघात का पर्यायवाची बन चुके जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
- 1806 - न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र 'डेली एडवर्टाइजर' आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
- 1888 - क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म जो भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए।
- 1895 - लोकसभा के अध्यक्ष रहे भारतीय राजनीतिज्ञ सरदार हुकम सिंह का जन्म।
- 1903 - चित्रलेखा जैसी प्रसिद्ध उपन्यास के लेखक भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ। वह हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार थे।
- 1923 - हिंदी के प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म हुआ।
- 1928 - द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।
- 1947 - भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
- 1951 - फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1952 - भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन।
- 1976 - अच्छे कथाकार, कहानीकार के अलावा एक बेहतर अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन।
- 1984 - अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' की पहली उड़ान।
- 1991 - अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 2001 - भारत की महिला मुक्केबाज़ जैस्मिन लंबोरिया का जन्म।
- 2002 - ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
- 2003 - समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
- 2007 - जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
- 2008 - बिड़ला परिवार के देश के प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन।
- 2014 - देश के प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन।
Next Story


