Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1799 - ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज़ व्यक्ति जेम्स प्रिंसेप का जन्म।
- 1828 - राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता में संपन्न हुआ।
- 1897 - रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
- 1913 - फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।
- 1921 - केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
- 1944 - भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का जन्म।
- 1949 - यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
- 1955 - मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
- 1972 - तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1979 - प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
- 1988 - भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
- 1991 - उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की।
- 1994 - सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
- 1998 - लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
- 2001 - स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
- 2002 - फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मृत पाया गया।
- 2004 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।
- 2008 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
- 2011 - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का निधन।
- 2012 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।
- 2013 - उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।
- 2014 - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. आयंगर का निधन।
- 2018 - अफगान बलों ने उत्तरी कुंदूज प्रांत में एक अभियान चलाकर तालिबान द्वारा कुछ घंटों पहले अगवा किए गए 149 लोगों के छुड़ाया।
- 2018 - भारत की विनेश फोगाट ने जकार्ता एशियाई खेलों की महिला कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान बनीं।
Next Story


