Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1717 - फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
- 1743 - स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
- 1787 - यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।
- 1836 - ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
- 1858 - हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
- 1909 - मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फाँसी दी गयी।
- 1914 - लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
- 1915 - चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।
- 1916 - साहित्य जगत में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त अमृतलाल नागर का जन्म।
- 1917 - इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1924 - फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
- 1945 - सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।
- 1947 - भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना
- 1959 - सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1961 - हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री अनामिका का जन्म।
- 1982 - जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
- 1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
- 1994 - सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1998 - राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।
- 2000 - फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी।
- 2002 - रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।
- 2004 - उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
- 2005 - पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
- 2007 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई।
- 2008 - झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।
- 2008 - अमेरिका के महान तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
- 2009 - आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
- 2020 - भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का निधन।
- 2020 - हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता निशिकांत कामत का निधन।
Next Story


